मनीष ग्रोवर को मंदिर में बंद रखने के लिए 200 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी

By भाषा | Updated: November 9, 2021 01:16 IST2021-11-09T01:16:01+5:302021-11-09T01:16:01+5:30

FIR against 200 persons for keeping Manish Grover locked in the temple | मनीष ग्रोवर को मंदिर में बंद रखने के लिए 200 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी

मनीष ग्रोवर को मंदिर में बंद रखने के लिए 200 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी

चंडीगढ़, आठ नवंबर रोहतक पुलिस ने हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और जिले के कुछ अन्य भाजपा नेताओं को कई घंटों तक मंदिर परिसर के अंदर बंद रखने के लिए लगभग 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

घटना शुक्रवार को किलोई में हुई जब ग्रामीणों और किसानों के एक समूह ने मंदिर परिसर के बाहर धरना दिया था।

रोहतक पुलिस के डीएसपी स्तर के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि करीब 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ शुक्रवार की घटना का आरोप लगाते हुए शनिवार को रोहतक में एक विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों की सभा को संबोधित करते हुए, भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि ग्रोवर को निशाना बनाया गया क्योंकि दीपेंद्र हुड्डा उनकी वजह से लोकसभा चुनाव हार गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: FIR against 200 persons for keeping Manish Grover locked in the temple

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे