लाइव न्यूज़ :

नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों से 2 लाख 96 हजार रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: November 3, 2020 01:36 IST

Open in App

नोएडा, दो नवंबर नोएडा प्राधिकरण ने वायु गुणवत्ता प्रभावित होने से रोकने के लिए सोमवार को विशेष अभियान चलाया और नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों से 2 लाख 96 हजार रुपये अर्थदंड के रूप में वसूला गया। इस अभियान के तहत सड़कों पर पानी का छिड़काव भी हुआ।

जन स्वास्थ्य अधिकारी एस सी मिश्रा ने बताया कि वायु प्रदूषण को रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने विभिन्न जगहों पर एक विशेष अभियान के तहत छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि काफी लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए, जिनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 2,96,000 रुपये नोएडा प्राधिकरण ने अर्थदंड के रूप में वसूला है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों से कुल 340 टन सी एण्ड डी मलवे को उठाया गया, तथा उसे निस्तारण करने हेतु सेक्टर 80 स्थित सी एंड डी प्रोसेसिंग प्लांट पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि 67 मार्गों पर लगभग 243 किलोमीटर लंबी सड़क को मैं मेकेनिकल स्वीपिंग मशीन के माध्यम से सफाई की गई।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह