जम्मू में मास्क न लगाने पर नौ हजार से अधिक लोगों पर लगाया गया जुर्माना
By भाषा | Updated: March 22, 2021 16:26 IST2021-03-22T16:26:40+5:302021-03-22T16:26:40+5:30

जम्मू में मास्क न लगाने पर नौ हजार से अधिक लोगों पर लगाया गया जुर्माना
जम्मू, 22 मार्च जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में मास्क ना लगाकर कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर नौ हजार से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया गया है और उनसे 45 लाख रुपये हासिल किए गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
केंद्र शासित प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के 158 नए मामले रिपोर्ट हुए थे जिनमें से 34 यात्री थे। इसके बाद प्रदेश में कुल मामले 1,28,547 पर पहुंच गए हैं।
अधिकारियों ने बताया, “ कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान में, वर्ष 2020-21 में मास्क नहीं लगाने पर नौ हजार से अधिक लोगों पर अर्थदंड लगाया गया है।”
उन्होंने बताया कि जुर्माने के तौर पर 45 लाख रुपये हासिल किए गए हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।