लाइव न्यूज़ :

मोदी के काम में अच्छाई खोजना ‘भूसे के ढेर में सूई खोजने’ जैसा: सलमान खुर्शीद

By भाषा | Updated: September 1, 2019 15:17 IST

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हाल ही में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रशासनिक मॉडल में सबकुछ खराब ही नहीं है, और उनके द्वारा किए गए काम को स्वीकार नहीं करने और हमेशा उनकी आलोचना करते रहने से कुछ नहीं होने वाला।

Open in App
ठळक मुद्देखुर्शीद ने कहा कि देश जिस तरह से चल रहा है कांग्रेस उसे लेकर बहुत चिंतित है। हाल ही में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री कुछ अच्छा करते हैं तो उनके काम की तारीफ भी होनी चाहिए।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम में अच्छाई खोजना ‘भूसे के ढेर में सूई खोजने’ जैसा है। गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री कुछ अच्छा करते हैं तो उनके काम की तारीफ भी होनी चाहिए। खुर्शीद ने कहा कि देश जिस तरह से चल रहा है कांग्रेस उसे लेकर बहुत चिंतित है।गौरतलब है कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हाल ही में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रशासनिक मॉडल में सबकुछ खराब ही नहीं है, और उनके द्वारा किए गए काम को स्वीकार नहीं करने और हमेशा उनकी आलोचना करते रहने से कुछ नहीं होने वाला। कांग्रेस के अन्य नेताओं शशि थरूर और अभिषेक मनु सिंघवी ने इस टिप्पणी को लेकर जयराम रमेश का साथ दिया था और कहा था कि सही काम करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी होनी चाहिए।खुर्शीद ने रविवार को कहा कि मेरी नजर में, मोदी द्वारा किए गए अच्छे काम को खोजना ‘भूसे के ढेर में सूई खोजने’ जैसा है। मोदी की हमेशा आलोचना नहीं करने की रमेश और अन्य नेताओं की टिप्पणी के संबंध में पूर्व केन्द्रीय मंत्री खुर्शीद ने कहा कि वह किसी को सीधे-सीधे जवाब नहीं देना चाहते हैं क्योंकि उससे और भ्रम पैदा होगा।खुर्शीद ने कहा कि रमेश ने वह कहा जो वह कहना चाहते थे। हम सभी चीजों को उसी हिसाब से देखते हैं जो हमारे लिए सही होता है। ‘‘जैसा कि मैंने कहा, मेरे लिए मोदी के काम में अच्छाई खोजना ‘भूसे के ढेर में सूई खोजने’ जैसा होगा।’’ 

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह