लाइव न्यूज़ :

पंद्रह दिनों में विदेश से आए लोगों के सम्पर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाया जाए: योगी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 15:38 IST

Open in App

लखनऊ, 22 (दिसंबर) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व में सामने आए कोरोना वायरस का नया स्वरूप के दृष्टिगत पूरी सावधानी व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन देशों में वायरस का नया स्वरूप सामने आया है, ऐसे देशों से पिछले 15 दिन में प्रदेश में आए लोगों के सम्पर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाया जाए तथा उन्हें पृथकवास में भेजने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाँक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक ज़िले में स्थानीय प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि विदेश से आए लोगों के सम्पर्क में आये व्यक्तियों की पहचान अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप को ध्यान में रखते हुए विगत 15 दिनों के दौरान प्रदेश में विदेश से आए लोगों की जांच की जाए। उन्होंने इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग को एक हेल्पलाइन नम्बर जारी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि निजी लैब द्वारा आरटीपीसीआर की जांच के सम्बन्ध में किसी भी दशा में 700 रुपये प्रति जांच से अधिक की फीस न ली जाए। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति का नमूना घर से लिया जाता है, तो 900 रुपये का जांच शुल्क लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने की दर 95.68 प्रतिशत पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसलिए इस दिशा में सभी प्रयास निरन्तर जारी रखे जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह