लाइव न्यूज़ :

गुजरात में गैस हादसे में मारे गए मप्र के सात लोगों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता

By भाषा | Updated: July 24, 2021 12:38 IST

Open in App

भोपाल, 24 जुलाई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात के अहमदाबाद में रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट में मारे गए सात लोगों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि अहमदाबाद में इस हादसे में मारे गए लोग मध्य प्रदेश के गुना जिले के मधुसूदनगढ़ के रहने वाले थे।

गुजरात पुलिस के अनुसार हादसे में मरने वालों में पुरुष मजदूर, बच्चों सहित उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। ये लोग मजदूरी करने मध्य प्रदेश से गुजरात गए थे।

आधिकारिक तौर पर यहां कहा गया , ‘‘मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अहमदाबाद स्थित संयंत्र में गैस रिसाव से गुना जिले के मधुसूदनगढ़ के रहने वाले सात श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये, घायलों को दो-दो लाख रुपये की सहायता तथा नि:शुल्क इलाज के निर्देश दिये हैं।’’

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस आघात को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भी मजदूरों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

राज्यपाल कार्यालय ने कहा कि राज्यपाल पटेल ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

गुजरात पुलिस ने बताया कि यह घटना अहमदाबाद के बाहरी इलाके में मंगलवार (20 जुलाई) की रात को हुई तथा हादसे में घायलों की मौत पिछले एक दो दिनों में उपचार के दौरान हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव