लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में मंत्रालय, बैंकों, वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों ने पीएम केयर्स फंड में 430 करोड़ रुपये दिये

By भाषा | Updated: April 5, 2020 20:52 IST

बैंकों और वित्तीय संस्थानों के प्रशासनिक विभाग ने सात लाख रुपये जुआये हैं। इसके अलावा केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीआईटी) ने 23 करोड़ रुपये का योगदान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआर्थिक मामले विभाग (डीईए) ने 15 लाख रुपये और सिक्युरिटी प्रिंटिंग एण्ड मिटिंग कार्पोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) ने 5.19 करोड़ रुपये की राशि जुटाई है।वित्त मंत्रालय उसके विभागों और वित्तीय संस्थानों की ओर से दिये गये 430 करोड़ रुपये के इस योगदान में करीब आधारी राशि --228.84 करोड़ रुपये-- वेतन से दिये गये योगदान का है।  

नयी दिल्ली:  वित्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में मंत्रालय के अधिकारियों, बैंकों और वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत आने वाले अन्य संस्थानों ने पीएम केयर्स फंड में कुल मिलाकर 430.63 करोड़ रुपये का योगदान किया है। इस कोष का गठन कोरोना वायरस महामारी से प्रभावितों की मदद करने के लिये किया गया है।

प्रधानमंत्री के आपात स्थिति नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) का गठन कोविड- 19 महामारी से निपटने और लोगों को राहत पहुंचाने के लिये 28 मार्च को किया गया। यह कोष कोविड- 19 से उपजी किसी भी आपात और संकटपूर्ण स्थिति से निपटने के लिये है। कोष का उद्देश्य इस सथिति से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना है। वित्त मंत्रालय के वक्तव्य के मुताबिक इस कोष में सबसे अधिक 105 करोड़ रुपये भारतीय जीवन बीमा निगम ने दिये हैं।

इसके बाद देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक का स्थान आता है जिसमें 100 करोड़ रुपये का योगदान किया है। इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) ने 25 करोड़ रुपये इस कोष में दिये हैं। जनरल इंश्योरेंसे कार्पोरेशन 22.81 करोड़ रुपये के योगदान के साथ चौथे स्थान पर रहा है।

बैंकों और वित्तीय संस्थानों के प्रशासनिक विभाग ने सात लाख रुपये जुआये हैं। इसके अलावा केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीआईटी) ने 23 करोड़ रुपये का योगदान किया है। वहीं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने दो करोड़ रुपये जुटाये हैं।

इसी प्रकार आर्थिक मामले विभाग (डीईए) ने 15 लाख रुपये और सिक्युरिटी प्रिंटिंग एण्ड मिटिंग कार्पोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) ने 5.19 करोड़ रुपये की राशि जुटाई है। वित्त मंत्रालय उसके विभागों और वित्तीय संस्थानों की ओर से दिये गये 430 करोड़ रुपये के इस योगदान में करीब आधारी राशि --228.84 करोड़ रुपये-- वेतन से दिये गये योगदान का है।  

टॅग्स :पीएम केयर्स फंडनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है