लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय ने जनधन खाताधारकों से की अपील, आप लोग बैंक में भीड़ न लगाएं, वायरस फैल सकता है...

By भाषा | Updated: April 3, 2020 17:20 IST

वित्त मंत्रालय ने महिला जन-धन खाताधारकों से राहत राशि की निकासी के लिये इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) की समयसारिणी का पालन करने की शुक्रवार को अपील की।

Open in App
ठळक मुद्दे वित्त मंत्रालय ने महिला जन-धन खाताधारकों से राहत राशि की निकासी के लिये भीड़ न लगाने लगाने की अपील की है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पिछले सप्ताह की गयी घोषणा पर अमल करते हुए शुक्रवार से लाभार्थियों के खाते में पैसे डालना शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली, भाषा. वित्त मंत्रालय ने महिला जन-धन खाताधारकों से राहत राशि की निकासी के लिये इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) की समयसारिणी का पालन करने की शुक्रवार को अपील की। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये बैंकों में भीड़ लगाने से बचा जाना चाहिये। सभी बैंकों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पिछले सप्ताह की गयी घोषणा पर अमल करते हुए शुक्रवार से लाभार्थियों के खाते में पैसे डालना शुरू कर दिया है। 

वित्त सेवा सचिव देवाशीष पांडा ने एक ट्वीट में कहा, महिला जन-धन खाताधारकों से अपील की जाती है कि वे अपने खाता संख्या के आखिरी अंक को देख लें और उसके आधार पर आईबीए की समयसारिणी का अनुसरण करें। पैसों की निकासी किसी भी एटीएम से भी की जा सकती है। एटीएम से इस निकासी पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। 

आपस में दूरी का पालन करें और कोरोना वायरस से लडें।आईबीए की तय समयसारिणी के हिसाब से जिन महिला जन-धन खाताधारकों की खाता संख्या का आखिरी अंक शून्य या एक है, उनके खाते में तीन अप्रैल को पैसे डाले जाएंगे। जिनकी खाता संख्या का आखिरी अंक दो या तीन है, उन्हें चार अप्रैल को पैसे मिलेंगे। इसी तरह चार या पांच आखिरी अंक वाले सात अप्रैल को, छह या सात अंक वाले आठ अप्रैल को तथा आठ या नौ अंक वाले नौ अप्रैल को पैसे निकाल सकेंगे। यह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की घोषित तीन किस्तों की पहली किस्त है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया