लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री समझें कि एक ही चीज बार-बार करने से सुर्खियां बनती हैं और कुछ नहीं: रमेश

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से सोमवार को की गई कई प्रमुख घोषणाओं के बाद उन पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें समझना होगा कि बार-बार एक ही चीज करने से सिर्फ फिर से सुर्खियां बनती हैं और कुछ नहीं होता।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कर्ज गारंटी योजनाओं से भारत की अर्थव्यवस्था के पटरी पर आने की गारंटी नहीं मिल सकी। वित्त मंत्री को इसका अहसास करना होगा कि बार-बार एक ही चीज से सिर्फ एक बार फिर सुर्खियां बनती हैं, और कुछ नहीं होता।’’

वित्त मंत्री की घोषणाओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तारीफ किए जाने को लेकर रमेश ने यह भी कहा, ‘‘पहले प्रधानमंत्री निर्देश देते हैं। फिर वित्त मंत्री घोषणा करती हैं। प्रधानमंत्री सराहना करते हैं। वाह! सुर्खियां बनाए रखने के लिए ऐसी जुगलबंदी है, जबकि अर्थव्यवस्था मंदी में है।’’

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोविड महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को गति देने के इरादे से स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिये 1.1 लाख करोड़ रुपये की रिण गारंटी योजना समेत विभिन्न उपायों की घोषणा की।

साथ ही उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के लिये आपातकाल ऋण गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत सीमा 50 प्रतिशत बढ़ाकर 4.5 लाख करोड़ रुपये किये जाने का ऐलान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग