लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच नकदी की प्रवाह सुनिश्चित करने को बैंकों व राज्यों से बात करेंगी वित्त मंत्री सीतारमण

By भाषा | Updated: March 28, 2020 15:11 IST

भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के अनुसार शुक्रवार को देशभर में 1,05,988 बैंक शाखाएं खुली रहीं। हालांकि, शनिवार और रविवार को बैंकों में अवकाश रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि मैं राज्यों से आग्रह करूंगी कि उनको आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘‘पूरे बैंकिंग समुदाय की प्रशंसा होनी चाहिए।

नयी दिल्ली: कोरोना वायरस के मद्देजन लागू पाबंदियों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि वह वैंकों और राज्य सरकारों से बात करेंगी ताकि लोगों को बैंकों से धन निकालने में दिक्कत न हो। वित्त मंत्री ने शनिवार को इस मुश्किल समय में बैंक अधिकारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को लेकर उनकी सराहना की।

सीतारमण ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी को समय पर उनकी जरूरत के लिए नकदी उपलब्ध हो सके। वित्त मंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि नकदी, बैंक कर्मचारियों, वेंडरों या बैंक मित्रों की आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए वह राज्यों के साथ बात करेंगी। सीतारमण ने शनिवार को कई ट्वीट कर कहा, ‘‘बैंक मित्र-बैंकिंग कॉरसपॉन्डेंट देशभर में जो काम कर रहे हैं मैं उनकी सराहना करती हूं।

मैं राज्यों से आग्रह करूंगी कि उनको आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। बैंकों से नकदी का प्रवाह सुनिश्चित करने को कहूंगी। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी को उनकी जरूरत के लिए समय से उनका धन उपलब्ध हो।’’ उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस फैलने के मद्देनजर सरकार ने हाल में गरीबों, बुजुर्गों और दिव्यांगों की मदद के लिए नकदी के प्रत्यक्ष लाभ अंतरण जैसे कई कदम उठाए हैं।

सीतारमण ने कहा, ‘‘पूरे बैंकिंग समुदाय की प्रशंसा होनी चाहिए। वे इस मुश्किल समय में बैंकिंग सेवाओं को जारी रखकर काफी साहस दिखा रहे हैं। वे ग्राहकों को समय पर और सुरक्षित सेवाएं मुहैया करा रहे हैं।’’ बैंक कर्मचारियों की सराहना करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस मुश्किल समय में वे नकदी उपलब्ध करा रहे हैं और साथ ही बैंक शाखाएं खोलकर लोगों की मदद कर रहे हैं।

भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के अनुसार शुक्रवार को देशभर में 1,05,988 बैंक शाखाएं खुली रहीं। हालांकि, शनिवार और रविवार को बैंकों में अवकाश रहेगा। इस बीच, आईबीए ने ग्राहकों से अपील की है कि वे सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करें और जरूरत होने पर ही बैंक शाखाओं में जाएं।

आईबीए ने ग्राहकों से कहा है कि वे बैंक शाखाओं में काउंटरों को छूने से बचें और कर्मचारियों के साथ एक निश्चित दूरी बनाकर ही बातचीत करें। साथ ही ग्राहकों से कहा गया है कि वे लाइन में एक-दूसरे के बीच एक से डेढ़ मीटर की दूरी पर खड़े हों और एक समय में बैंक शाखा में 5-6 से अधिक लोग प्रवेश नहीं करें।  

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं