लाइव न्यूज़ :

पायलट के मीडिया प्रबंधक व समाचार चैनल के पत्रकार के खिलाफ दर्ज मामलों में अंतिम रिपोर्ट दायर

By भाषा | Updated: December 5, 2020 23:48 IST

Open in App

जयपुर, पांच दिसंबर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के मीडिया प्रबंधक और एक राष्ट्रीय समाचार चैनल के पत्रकार के खिलाफ दर्ज मामलों में पुलिस ने शनिवार को अंतिम रिपोर्ट (एफआर) दायर कर दी।

जयपुर के पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि पायलट के मीडिया प्रबंधक लोकेंद्र सिंह के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। इसलिये पुलिस ने मामलें में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) दायर कर दी है। यह पाया गया कि संदेश उन्हें फॉरवर्ड किया गया था।

राजस्थान उच्च न्यायालय ने 16 अक्टूबर को पायलट के जनसम्पर्क का काम देखने वाले सिंह को राहत प्रदान करते हुए पुलिस को उनके खिलाफ गिरफ्तारी सहित कोई कार्रवाई करने से रोक दिया था।

सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच सत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान अगस्त में कथित फर्जी खबर पोस्ट करने के आरोप उनके खिलाफ विधायकपुरी थाने में दर्ज की गई एफआईआर को लेकर उच्च न्यायालय का रुख किया था।

एक्सवाईजेड समाचार एजेंसी चलाने वाले सिंह और राजस्थान तक (आजतक) के शरत कुमार के खिलाफ एक अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई थी जिसमें विशेष अपराध और साइबर अपराध-आयुक्तालय के थानाधिकारी ने उस दौरान जैसलमेर के होटल में ठहरे कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों के गैर कानूनी रूप से जयपुर के मानसरोवर के होटल में फोन टैपिंग संबंधी एक झूठी खबर बनाने का आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू