लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में पंचायत समिति सदस्यों के लिए अंतिम चरण का मतदान शनिवार को

By भाषा | Updated: December 4, 2020 14:07 IST

Open in App

जयपुर, चार दिसंबर राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तहत 21 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए चौथे और अंतिम चरण का मतदान कल शनिवार को होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता के अनुसार चौथे चरण के लिए पांच दिसंबर (शनिवार) को सुबह 7.30 से शाम बजे तक मतदान होगा। इसमें 7346 मतदान केंद्रों पर 52 लाख 55889 मतदाता वोट डाल सकेंगे।

इस अंतिम चरण में 21 जिलों की 46 पंचायत समितियों के 908 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान करवाया जाएगा। इस चरण में लगभग 18 हजार ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा जबकि सुचारू मतदान के लिए 36 हजार से ज्यादा कर्मचारी लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल