लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में वन्यजीवों, वन को आग से बचाने से संबंधित याचिका पर न्यायालय में जुलाई में अंतिम सुनवाई

By भाषा | Updated: January 13, 2021 01:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वह पर्यावरण मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार को राज्य में वनों, वन्यजीवों और पक्षियों को जंगल की आग से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए जाने के अनुरोध वाली याचिका पर जुलाई में अंतिम सुनवाई करेगा।

मुख्य न्यायाधीश एसए बोब्डे की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ता एवं वकील ऋतुपर्ण उनियाल की उस दलील का भी संज्ञान लिया कि इसी मुद्दे पर उत्तराखंड सरकार की याचिका भी शीर्ष अदालत में लंबित है, जिसके बाद पीठ ने उनकी जनहित याचिका को भी उस याचिका के साथ संलग्न करते हुए जुलाई में अंतिम सुनवाई का निर्णय लिया।

अधिवक्ता ने याचिका में उत्तराखंड में जंगल की आग को रोकने के लिए अग्नि-पूर्व व्यवस्था करने और एक नीति बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस