लाइव न्यूज़ :

गोवा कांग्रेस के पुनर्गठन पर अंतिम फैसला आलाकमान के साथ चर्चा के बाद ही : कांग्रेस नेता

By भाषा | Updated: June 20, 2021 15:51 IST

Open in App

पणजी, 20 जून कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश गुंडु राव ने रविवार को कहा कि पार्टी की गोवा इकाई के पुनर्गठन और नेतृत्व परिवर्तन पर फैसला सही समय पर आलाकमान के साथ चर्चा करने के बाद ही लिया जाएगा।

राव ने कहा कि उन्होंने पिछले चार दिनों में पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है। इस बारे में वह जल्द ही कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को जानकारी देकर मौजूदा स्थिति से अवगत कराएंगे।

दरअसल, पिछले साल दिसंबर में जिला पंचायत चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मिली हार के बाद गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चोडांकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, अब तक चोडांकर का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि गोवा में 2022 की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव होंगे, जिसको लेकर राज्य में राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हो गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है