लाइव न्यूज़ :

कांवड़ यात्रा पर पड़ोसी राज्यों से बातचीत के बाद ही अंतिम फैसला : धामी

By भाषा | Updated: July 11, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा पर पहले ही रोक लगा रखी है और यह फिलहाल जारी रहेगी, लेकिन प्रदेश की जनता के हित में आवश्यकता पड़ने पर सरकार पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी बात करेगी और इस संबंध में कोई अंतिम फैसला लेगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों का जीवन बचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राजधानी दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "राज्य सरकार ने पहले ही इस पर रोक लगा रखी है। यह पूरी तरह आस्था से जुड़़ा मामला है, लेकिन लोगों का जीवन भी खतरे में नहीं डाला जा सकता। लोगों का जीवन बचाना हमारी प्राथमिकता है। कांवड़ यात्रा के कारण कोविड से एक भी जान जाती है, तो वह भगवान को भी अच्छा नहीं लगेगा।"

उन्होंने कहा कि जहां तक कांवड़ यात्रा का सवाल है, उत्तराखंड मेजबान राज्य है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पड़ोस के राज्यों से आते हैं।

उन्होंने कहा, "जरूरत पड़ी तो हम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से बातचीत के बाद ही इस बारे में अंतिम निर्णय करेंगे, क्योंकि, ज्यादातर श्रद्धालु इन्हीं राज्यों से आते हैं।"

आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा सत्ता में आने पर उत्तराखंड में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दिए जाने की घोषना से जुड़े एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, '' राज्य में "अच्छी बिजली" दी जा रही है...हम चौबीस घंटे बिजली दे रहे हैं।"

आप पर निशाना साधते हुए धामी ने कहा कि कुछ लोगों का एजेंडा चुनाव जीतना हो सकता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एजेंडा राज्य का विकास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं