लाइव न्यूज़ :

आईएफएफआई में दिखाई जाने वाली फिल्मों में ‘‘सांड की आंख’’ और ‘‘छिछोरे’’ शामिल: जावडेकर

By भाषा | Updated: December 19, 2020 15:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसम्बर सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शनिवार को घोषणा की कि ‘‘सांड की आंख’’ और सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म ‘‘छिछोरे’’ सहित 20 गैर-फीचर और 23 फीचर फिल्में 51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) भारतीय पैनोरमा वर्ग में प्रदर्शित की जाएंगी।

नौ दिवसीय फिल्म महोत्सव गोवा में 20-28 नवंबर तक होने वाला था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया और अब यह महोत्सव 16 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित होगा।

जावडेकर ने ट्वीट किया, ‘‘51 वें आईएफएफआई के भारतीय पैनोरमा में 23 फीचर और 20 गैर-फीचर फिल्मों के चयन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।’’

तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित और तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर अभिनीत ‘‘सांड की आंख’’ महोत्सव में पैनोरमा खंड के लिए शुरुआती फिल्म होगी, जिसमें वेत्री मारन की ‘‘असुरन’’, नील माधव पांडा की उड़िया भाषा की फिल्म "कलिरा अटिता" और गोविंद निहलानी की "अप, अप एंड अप" भी दिखाई जाएगी।

फिल्मकार-लेखक जॉन मैथ्यू मत्थन की अध्यक्षता वाली जूरी द्वारा चुनी गई फिल्मों में "ब्रिज" (असमिया), "अविजात्रिक" (बांग्ला), "पिंकी एली?" (कन्नड़), "ट्रान्स" (मलयालम) और "प्रवास" (मराठी) शामिल है।

तीन मुख्यधारा की फिल्मों में नितेश तिवारी की "छिछोरे" और "असुरन" और मलयालम फिल्म "कप्पेला" भी शामिल हैं। फिल्म ‘‘छिछोरे’’ सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत है, जिनका इस वर्ष जून में निधन हो गया था।

फिल्मों का चयन फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) और प्रोड्यूसर गिल्ड की सिफारिशों के आधार पर डायरेक्टरेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल्स (डीएफएफ) द्वारा किया गया है।

गैर-फीचर जूरी की अध्यक्षता मशहूर फीचर और डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार हाओबम पबन कुमार ने किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह