लाइव न्यूज़ :

फिल्मकार श्रीकुमार मेनन धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 7, 2021 17:02 IST

Open in App

अलप्पुझा (केरल), सात मई मलयालम फिल्मों के जाने माने निर्देशक और विज्ञापन फिल्मकार वी ए श्रीकुमार मेनन को एक कारोबारी संगठन से पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि ‘ओड़ियां’ के निर्देशक को बृहस्पतिवार रात उत्तरी पलक्कड़ जिला में उनके घर से हिरासत में लिया गया और शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया।

एक फिल्म के निर्माण के नाम पर पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए संगठन ने मेनन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस संबंध में अग्रिम जमानत के लिए मेनन की याचिका जिला अदालत द्वारा खारिज किये जाने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गयी।

अलप्पुझा के पुलिस उपाधीक्षक डी के पृथ्वीराज ने ‘पीटीआई’ को बताया कि फिल्मकार पर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से धन लेना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

श्रीकुमार मेनन को मशहूर आभूषणों समेत कई लोकप्रिय ब्रांड के विज्ञापन बनाने के लिए जाना जाता है। उन्हें 2019 में सोशल मीडिया पर अभिनेत्री मंजू वारियर का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

बाद में दो मुचलकों पर उन्हें जमानत दे दी गयी।

मेनन ने मोहन लाल और मंजू वारियर की फिल्म ‘ओड़ियां’ के निर्देशन से फिल्मी दुनिया में कदम रखा, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान