लाइव न्यूज़ :

फिल्म निर्माता पराग सांघवी धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 21, 2021 23:59 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबर बॉलीवुड फिल्म निर्माता पराग सांघवी को मुंबई में आवासीय धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को 49 वर्षीय निर्माता को गिरफ्तार किया। सांघवी के प्रोडक्शन हाउस ने ‘पार्टनर’, ‘भूत रिटर्न्स’ और ‘द अटैक ऑफ 26/11’ का निर्माण किया था।

उन्हें उपनगरीय बांद्रा में टर्नर रोड पर स्थित दो फ्लैट तीसरे पक्ष को बेचने आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि फ्लैटों की कीमत 13.74 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अधिकारी ने कहा कि सांघवी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 25 दिसंबर तक ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेज दिया।

अधिकारी कहा कि मामले में शिकायतकर्ता महेंद्र रणमल शाह के अनुसार, उन्होंने 2013 में कमला इंफ्रा और कमला लैंडमार्क समूह की कंपनियों कमला लैंडमार्क प्रॉपर्टीज से टर्नर रोड पर तीन फ्लैट खरीदे थे।

अधिकारी ने बताया कि शाह ने इसके बाद कमला लैंडमार्क समूह की एक अन्य कंपनी अलुम्ब्रा एंटरटेनमेंट एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को एक फ्लैट किराए पर दे दिया।

सांघवी और जितेंद्र जैन नामक व्यक्ति अलुम्ब्रा एंटरटेनमेंट एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। शेष दो फ्लैट मेटालिका प्राइवेट लिमिटेड को किराए पर दिए गए थे। हालांकि फ्लैट किराए पर थे, फिर भी कमला लैंडमार्क प्रॉपर्टीज ने उन्हें तीसरे पक्ष को बेच दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है