लाइव न्यूज़ :

फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा को मिला फ्रांस का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान

By भाषा | Updated: April 14, 2021 11:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल ‘‘द लंचबॉक्स’’ और ‘‘मसान’’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाने वाली निर्माता गुनीत मोंगा को फ्रांस का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया गया है।

फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां यवेस ला द्रिआन ने मंगलवार को दिल्ली स्थित फ्रांसीसी दूतावास में मोंगा को ‘नाईट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स’ से सम्मानित किया।

एक वक्तव्य में कहा गया कि मोंगा को फ्रांस के साथ मिलकर फिल्म निर्माण के जरिये विश्व सिनेमा में योगदान देने और महिला सशक्तिकरण के लिए अथक परिश्रम के वास्ते यह पुरस्कार दिया गया है।

अपनी फिल्म निर्माण कंपनी ‘सिख्या एंटरटेनमेंट’ के माध्यम से मोंगा ने कई फिल्मों का निर्माण किया है। मोंगा ने कहा कि वह फ्रांस की फिल्मों की बड़ी प्रशंसक हैं और इसलिए यह सम्मान मिलना उनके लिए एक विशेष क्षण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे