लाइव न्यूज़ :

फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को मादक पदार्थ के मामले में मिली जमानत

By भाषा | Updated: November 10, 2020 21:09 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर बॉलीवुड फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को यहां स्थित एक अदालत ने मंगलवार को जमानत दे दी।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने आरोपी को कथित तौर पर मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

एनसीबी द्वारा आरोपी के जुहू स्थित घर पर ली गई तलाशी के दौरान गांजा बरामद होने के बाद रविवार को गिरफ्तार किया गया था।

सोमवार को एक अदालत ने नाडियाडवाला की पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ए एच कशिसकर ने 15,000 रुपये के निजी मुचलके पर आरोपी को जमानत दे दी।

जमानत की याचिका पर सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील अयाज खान ने अदालत में कहा कि बहुत कम मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी महिला ड्रग्स बेचती नहीं है बल्कि ग्राहक है और इसके लिए उन्हें अधिकतम एक साल की सजा हो सकती है।

खान ने कहा कि आरोपी अपने पति से अलग हो चुकी है और उसे अपने बच्चों की देखभाल करनी है।

एनसीबी के एक अधिकारी ने रविवार को बताया था कि तलाशी के दौरान 10 ग्राम गांजा बरामद किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं