लाइव न्यूज़ :

फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना ने जांच में सहयोग नहीं करने के लक्षद्वीप प्रशासन के आरोपों का खंडन किया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 15:32 IST

Open in App

कोच्चि, 27 जुलाई लक्षद्वीप की फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना ने केरल उच्च न्यायालय में दावा किया है कि प्रशासन उन्हें राष्ट्र विरोधी की तरह प्रदर्शित करने की जल्दबाजी में है।

उन्होंने अदालत में लक्षद्वीप प्रशासन के इन आरोपों को खंडन किया है कि वह अपने खिलाफ राजद्रोह के मामले में जांच में सहयोग नहीं कर रही है।

लक्षद्वीप प्रशासन ने सुल्ताना के खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने की उनकी याचिका का विरोध करते हुए अदालत में अपने हालिया जवाब में आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं और उन्होंने मामला दर्ज होने के बाद अपने मोबाइल फोन से विभिन्न बातचीत का ब्योरा मिटा दिया है। साथ ही, यह आरोप भी लगाया गया है कि उन्होंने पुलिस द्वारा मांगे गये दस्तावेज मुहैया करने से इनकार कर दिया।

प्रशासन के आरोपों का जवाब देते हुए सुल्ताना ने दावा किया कि उन्होंने अपने मोबाइल फोन से कोई ब्योरा नहीं मिटाया है। अधिवक्ता केए अकबर के मार्फत उन्होंने अदालत में कहा कि 25 जून को उनका मोबाइल फोन और उनके भाई का लैपटॉप जब्त करने के बाद इन उपकरणों को 15 जुलाई तक निचली अदालत में पेश नहीं किया गया और इस बात से अवगत नहीं हैं कि पूरे समय इन्हें किसके संरक्षण में रखा गया।

जवाब में कहा गया है, ‘‘याचिकाकर्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट या किसी अन्य इंटरनेट आधारित मंच से कोई बातचीत नहीं मिटाई है। संदेश मिटाये जाने के आरोप झूठे हैं। ’’

सुल्ताना ने अपने जवाब में प्राथमिकी और इससे जुड़ी कार्यवाही रद्द करने का एक बार फिर अनुरोध किया।

सुल्ताना को राजद्रोह के मामले में अग्रिम जमानत मिली हुई है।

कावरती के एक नेता द्वारा दायर याचिका के अधार पर सुल्ताना के खिलाफ नौ जून को भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (राजद्रोह) और 153 बी (नफरत फैलाने वाला भाषण) के तहत एक मामला दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos