लाइव न्यूज़ :

फिल्म निर्माता अरुण वैद्यनाथन ओमीक्रोन से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 28, 2021 20:02 IST

Open in App

मुंबई, 28 दिसंबर भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता अरुण वैद्यनाथन ने मंगलवार को बताया कि उनके कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

अमेरिका से काम करने वाले निर्देशक 2009 की अपनी तमिल फिल्म ‘अच्चामुडु ! अच्चामुडु’ और मोहनलाल स्टारर मलयाली राजनीतिक व्यंग्य ‘पेरूचाजी’ (2014) के लिए जाने जाते हैं। वह 2013 की तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘कल्याण सम्याल साधनम’ के निर्माता हैं।

वैद्यनाथन ने फेसबुक पोस्ट में अपने संक्रमित होने की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक है।

उन्होंने लिखा है, ‘‘मेरे घर नया मेहमान आया है और मुझे लगता है कि वह ओमीक्रोन है। वह अभी नरम है और कुछ खास नखरे नहीं दिखा रहा है। व्हाट्सऐप, मैसेंजर और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे संपर्क में रहने वाले लोग... परेशान ना हों... ईश्वर सभी का ख्याल रखे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया