लाइव न्यूज़ :

कर्ज दिलाने के नाम पर दिल्ली के कारोबारी को ठगने वाला फिल्म निर्माता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 2, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक बॉलीवुड फिल्म निर्माता को सस्ते दर पर कर्ज दिलाने के बहाने दिल्ली के एक कारोबारी से 32 लाख रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान अजय यादव के रूप में हुई है। यादव ने इसी तरह के तौर-तरीकों का इस्तेमाल कर कई कारोबारियों को ठगा था। पुलिस ने कहा कि उसे मुंबई, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि अजय यादव सिरीन प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक है और छह बॉलीवुड फिल्मों- ओवरटाइम, भड़ास, लव फिर कभी, रण बांका, सस्पेंस और साक्षी का निर्माता है। पुलिस ने कहा कि उसने ठगी की सारी रकम फिल्मों के निर्माण में लगा दी, लेकिन उनमें से ज्यादातर फ्लॉप हो गईं, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ। उसे पूर्व में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और मुंबई अपराध शाखा की कांदिवली यूनिट ने गिरफ्तार किया था।

ओखला औद्योगिक क्षेत्र में कारोबार करने वाले राहुल नाथ नामक शख्स ने पुलिस को बताया कि वह अपना कारोबार बढ़ाना चाहता थे और उन्हें 65 करोड़ रुपये के कर्ज की जरूरत थी। पुलिस ने कहा कि नाथ के एक परिचित ने अखबार में एक विज्ञापन देखकर आरोपी से उसका परिचय कराया।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी द्वारा निर्मित ‘साक्षी’ नाम की एक फिल्म हाल ही में रिलीज हुई थी। अधिकारी ने कहा कि एक पुलिस दल को मुंबई भेजा गया, जिसमें पाया गया कि आरोपी मध्य प्रदेश के इंदौर में था। पुलिस ने बताया कि बाद में मथुरा में उसकी मौजूदगी का पता चला, जिसके बाद छापेमारी की गई और आरोपी को पकड़ लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित