लाइव न्यूज़ :

फिल्म चयन और निर्देशकों की काबिलियत मेरी सफलता का राज़ः मोहनलाल

By भाषा | Updated: February 8, 2021 19:31 IST

Open in App

मुंबई, आठ फरवरी मलयालम फिल्मों के अभिनेता मोहनलाल ने सोमवार को कहा कि चार दशक लंबे उनके सफल करियर का राज़ पटकथाओं का चयन और निर्देशकों की काबिलियत है जो उनसे बेहतर काम करा पाते हैं।

मोहनलाल ने 340 से अधिक फिल्मों में काम किया है जिनमें से अधिकतर मलयालम सिनेमा की हैं। उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।

2013 में आई 'दृश्यम-2' के ट्रैलर को ऑनलाइन माध्यम से जारी करने के कार्यक्रम में 60 वर्षीय अभिनेता ने कहा, '' मैं अपने निर्देशकों, लेखकों, सह कर्मियों और प्रशंसकों पर भरोसा करता हूं। इतने सालों तक यह जादू करना जो अब भी जारी हैं, एक कृपा है। मेरी फिल्में मेरी सफलता का राज़ हैं। जिस तरह की फिल्में मैं करता हूं और एक अभिनेता के तौर पर निर्देशक जिस तरह से मेरा इस्तेमाल करते हैं, इन सभी का योगदान है।''

निर्देशक जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित 'दृश्यम' जॉर्ज कुट्टी (मोहनलाल) और उनके परिवार के संघर्ष की कहानी है जिन पर एक पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पुत्र की हत्या को लेकर शक किया जाता है।

मलयालम भाषा की फिल्म को हिंदी में भी बनाया गया था जिसमें अजय देवगन ने मोहनलाल की भूमिका निभाई थी जबकि तब्बू ने आईजी का किरदार निभाया था।

मोहनलाल को यकीन है कि 'दृश्यम 2' भी उसी की तरह कमाल दिखाएगी जैसा 'दृश्यम' ने दिखाया था। इस फिल्म ने मलयालम सिनेमा को देखने का नजरिया बदल दिया था।

फिल्म के निर्देशक जोसेफ ने कहा कि वह सीक्वल के जरिए यह बताना चाहते हैं कि एक साधारण परिवार कैसे झूठ के मकड़ जाल, अपराध और धोखाधड़ी में फंस जाता है।

'दृश्यम-2' 19 फरवरी को एमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे