लाइव न्यूज़ :

फिल्म, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में लोगों की कल्पनाओं को प्रज्वल्लित करने की क्षमता है: शेखर कपूर

By भाषा | Updated: December 25, 2020 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर फिल्मकार शेखर कपूर ने शनिवार को कहा कि सिनेमा में विज्ञान सहित जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में लोगों को उत्सुक बनाने की शक्ति है ।

स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म 'जुरासिक पार्क' का उदाहरण देते हुए कपूर ने कहा कि फिल्मों में दर्शकों के बीच किसी भी वैज्ञानिक विषय के बारे में जिज्ञासा पैदा करने की क्षमता होती है ।

उन्होंने कहा,‘मुझे याद है स्टीवन स्पीलबर्ग की ' जुरासिक पार्क' देखकर सभी लोगों को डायनासोर में रुचि हो गई। डायनासोर में जो रुचि बढ़ी कि कभी खत्म नहीं हुई। इसलिए कहते हैं ना कि फिल्मों में लोगों की कल्पनाओं को प्रज्वल्लित करने की क्षमता होती है।”

दिग्गज फिल्म निर्देशक कपूर इंटरनेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएसएफएफआई) के ऑनलाइन समापन समारोह में संबोधित कर रहे थे।

‘मासूम’, ‘मिस्टर इंडिया’,‘‘बैंडिट क्वीन’ और ‘एलिजाबेथ’जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्में बनाने के लिए मशहूर फिल्मकार ने कहा कि वैज्ञानिक विषयों पर बनने वाली फिल्में बहुत कल्पनाशील होती है।

समापन समारोह के दौरान मेगास्टार अमिताभ बच्चन का एक विशेष संदेश भी प्रसारित किया गया।

वयोवृद्ध अभिनेता ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी सामाजिक समस्याओं का समाधान खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।

महोत्सव में 60 देशों से 634 विज्ञान पर आधारित फिल्में, लघु फिल्में और वृत्तचित्र प्रविष्टियां प्राप्त हुईं जिनमें से कुल 230 का चयन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?