लाइव न्यूज़ :

एकरंगी और संकीर्ण सोच वाली सत्ता के रहते कभी विकसित नहीं हो सकेगी फिल्म इंडस्ट्री : अखिलेश

By भाषा | Updated: December 2, 2020 20:34 IST

Open in App

लखनऊ, दो दिसंबर उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार और महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के मध्य अनबन के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधा है।

अखिलेश ने बुधवार को एक ट्वीट में मुंबई गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, “बहुरंगी व बड़े मानसिक क्षितिज की उम्मीद रखने वाली फिल्म इंडस्ट्री आज की एकरंगी व संकीर्ण सोच वाली सत्ता के रहते कभी भी विकसित नहीं हो सकती।”

उन्होंने इसी ट्वीट में भाजपा पर करारा हमला करते हुए कहा, “कल को ये लोग फ़िल्म के विषय, भाषा, पहनावे व दृश्यों के फ़िल्मांकन पर भी अपनी पाबंदियाँ लगाएँगे।”

अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी पर तंज करते हुए कहा, “मान्यवर अभिनय और भ्रमण छोड़ प्रदेश सँभालें!”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाने को लेकर राज्य की योगी सरकार और महाराष्ट्र की शिवसेना नीत उद्धव ठाकरे सरकार के बीच तनातनी बढ़ गई है

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा, “मैं सीएम योगी से एक सवाल करना चाहता हूं कि आप बहुत बड़ा प्रोजेक्ट बनाना चाहते हैं। बनाइए, लेकिन नोएडा में जो फिल्म सिटी बनी है उसको क्या हो गया? उसकी क्या हालत है, कितनी शूटिंग होती है? कितनी फिल्म का निर्माण होता है? इसके बारे में भी मुंबई में आए हैं तो बताएं। ”

उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी सिर्फ मुंबई में नहीं, दक्षिण के कई राज्यों में है। उन्होंने पूछा, कर्नाटक, पंजाब, पश्चिम बंगाल में है तो क्या योगी उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने के लिए अन्य राज्यों में भी जाएंगे? वहां के कलाकार से बात करेंगे या फिर उनका मतलब सिर्फ मुंबई से है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी निर्माण के लिए जगह भी आवंटित कर चुके हैं। अब फिल्म सिटी निर्माण की बारीकियों को जानने के लिए वह मुंबई पहुंचे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित