लाइव न्यूज़ :

फिल्म फाइनेंसर युसूफ लकड़वाला का जेल में निधन

By भाषा | Updated: September 9, 2021 20:01 IST

Open in App

मुंबई, नौ सितंबर फिल्म फाइनेंसर और बिल्डर युसूफ लकड़वाला की बृहस्पतिवार को सेंट्रल मुंबई की आर्थर रोड जेल में मौत हो गई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन के एक मामले में लकड़वाला को गिरफ्तार किया था। जेल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक लकड़वाला (76) को जे जे अस्पताल में मृत लाया गया था और उसकी मौत की घोषणा दोपहर करीब 12 बजे की गई थी। हालांकि, उसकी मौत के कारण का पता नहीं चल सका है।

अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही लकड़वाला की मौत की असल वजह के बारे में पता चल सकेगा। सूत्रों के मुताबिक लकड़वाला कैंसर से पीड़ित था।

अधिकारी ने बताया कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। ईडी ने मई में लकड़वाला को जमीन के सौदे से जुड़े धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था। उस पर पुणे जिले के पर्यटन केन्द्र खंडाला में 50 करोड़ रुपये की जमीन खरीदने के लिए जाली दस्तावेज बनाने का आरोप था। वह न्यायिक हिरासत में जेल में निरुद्ध था।

ईडी ने पिछले महीने चिकित्सा आधार पर लकड़वाला की जमानत याचिका का विरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos