लाइव न्यूज़ :

फिल्म और रंगमंच के दिग्गज कलाकार पी सी सोमन का निधन

By भाषा | Updated: March 26, 2021 16:07 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 26 मार्च फिल्म और रंगमंच अभिनेता पी सी सोमन का उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से शुक्रवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वह 81 वर्ष के थे।

सोमन फिल्मी जगत में थियेटर की दुनिया से आए थे और कई विख्यात फिल्मों खासकर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अडूर गोपालकृष्णन की फिल्मों में उनके अभिनय को बेहद सराहना मिली। गोपालकृष्णन की फिल्म ‘स्वयंवरम’, ‘विधेयन’ और ‘माथीलुकल’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय कौशल की खूब प्रशंसा हुई।

उन्होंने करीब 300 से ज्यादा नाटकों में भी काम किया। वहीं, दशकों लंबे अपने करियर में वह टेलिविजन पर कुछ धारावाहिकों में भी नजर आए। मुख्यमंत्री पी विजयन ने अभिनेता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि फिल्म जगत के साथ-साथ वह नाटकों में भी अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया