लाइव न्यूज़ :

फिल्म ‘‘83’’ ने तीन दिनों में 47 करोड़ रूपये कमाये

By भाषा | Updated: December 27, 2021 19:34 IST

Open in App

मुम्बई, 27 दिसंबर अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत क्रिक्रेट आधारित फिल्म ‘‘83’’ ने बॉक्स ऑफिस पर 47 करोड़ रूपये की कमाई की है। फिल्म के निर्माता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह फिल्म 1983 में भारतीय क्रिक्रेट टीम की वर्ल्डकप जीत पर आधारित है जिसका निर्देशन कबीर खान ने किया है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ एवं मलयालम में है और 24 दिसंबर को 3000 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

रिलायंस इंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत ‘‘83’’ ने पहले दिन 12.64 करोड़ रूपये की कमाई की और सप्ताहांत के आखिर तक उसने कुल 47 करोड़ रूपये की कमाई की, क्रिसमस की छुट्टी ने उसकी कमाई में सहयोग पहुंचाया। रिलायंस इंटरटेनमेंट ने यह ट्वीट किया है।

वैसे फिल्म के कारोबार से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचे जाने की संभावना है लेकिन कई प्रेक्षकों का कहना है कि कमाई उम्मीद के अनुरूप नहीं है।

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतीन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा , निशांत दहिया, हैर्डी संधू, साहिल खट्टर, एैमी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य कारवा एवं आर बदरी ने भी अभिनय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह