लाइव न्यूज़ :

खेल-खेल में दोस्तों ने 6 साल के बच्चे के शरीर में पंप से भर दी हवा, हॉस्पिटल में मौत

By भाषा | Updated: July 28, 2019 20:03 IST

Open in App

इंदौर में एक अजीबो-गरीब मामले में छह वर्षीय बच्चे की उसके शरीर में कथित तौर पर पंप से हवा भर दिये जाने के कारण रविवार को मौत हो गयी। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि यह जानलेवा हरकत उसके ही हमउम्र दोस्तों ने "खेल-खेल" में की। भंवरकुआं पुलिस थाने के प्रभारी संजय शुक्ला ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि मृत बच्चे की पहचान कान्हा यादव (छह वर्ष) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया, "कान्हा के पिता पालदा औद्योगिक क्षेत्र की एक दलिया फैक्टरी में काम करते हैं और अपने परिवार के साथ कारखाना परिसर में ही रहते हैं। शुरुआती जांच में हमें पता चला कि इसी परिसर में लगे एक पम्प की नली से कान्हा के हमउम्र दोस्तों ने खेल-खेल में शनिवार शाम उसके गुदा द्वार के जरिये उसके शरीर में हवा भर दी थी।" थाना प्रभारी ने बताया, "बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे रविवार सुबह शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

लेकिन डॉक्टर अपने प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचा सके।" शुक्ला ने बताया, "पुलिस तमाम पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। हम बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम भी करा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बच्चे की मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट होने की उम्मीद है।"

इस बीच, मृत बच्चे के पिता रामचंद्र यादव ने बताया, "मैं अपने घर में सोया था। मेरे बेटे को उसके दो दोस्त उठाकर लाये। मेरे बेटे का पेट फूला हुआ था। मैं उसे सीधे अस्पताल लेकर आया।" यादव ने कहा, "मुझे पता चला है कि मेरे बेटे के मुंह में उसके दोस्तों ने फैक्टरी के एअर कम्प्रेसर पम्प की नली डालकर हवा भर दी थी।" 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों