लाइव न्यूज़ :

लुधियाना में हिंदू तख्त नेता की हत्या मामले मे तीन आरोपियो के विरूद्ध आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लुधियाना में 2017 में हिंदू नेता अमित शर्मा की हत्या के संबंध में तीन व्यक्तियों के विरूद्ध यहां एक अदालत में बुधवार को आरोपपत्र दाखिल किया और इसे ‘आतंकवादी कृत्य’ करार दिया।

एनआईए ने आरोप लगाया कि यह हत्या खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट (केएलएफ) की साजिश थी। एजेंसी ने कथित हथियार आपूर्तिकर्ताओं- आशीष कुमार, जावेद और अरशद अली के विरूद्ध आरोपपत्र दाखिल किया है। तीनों ही उत्तर प्रदेश के मेरठ के निवासी हैं। आरोपपत्र भादंसं एवं अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दाखिल किया गया है। इस अंतिम रिपोर्ट में हथियार कानून के तहत दंडनीय अपराधों का भी जिक्र है।

आरोपपत्र के अनुसार जनवरी, 2017 को मोटरसाइकिल से आये दो अज्ञात व्यक्तियों ने श्री हिंदू तख्त के अध्यक्ष शर्मा की हत्या कर दी थी जिसकी साजिश आतंकवादी संगठन केएलएफ ने रची थी।

यह हत्या सिलसिलेवार हत्याओं या हत्या के प्रयासों के उन आठ ऐसे मामलों में एक थी जो पंजाब में आतंक एवं सांप्रदायिक अशांति पैदा करने की दृष्टि से 2016-17 में की गयी थी। पहले एनआई ने 2018 में 15 व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

आरोपपत्र में कहा गया है, ‘‘ जांच से यह स्थापित हो गया है कि आरोपियों-आशीष कुमार, जावेद और अरशद अली ने इस अपराध में उपयोग लाये गये हथियार पहुंचाकर अन्य आरोपियों को अमित शर्मा की हत्या में मदद की।’’

उसमें कहा गया है, ‘‘ उन्होंने प्वाइंट 32 बोर की पिस्तौल समेत अवैध हथियारों की आपूर्ति की थी जिनका अन्य हथियारों के साथ पंजाब में लोगों को निशाने पर लेकर उनकी हत्या करने में इस्तेमाल किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल