लाइव न्यूज़ :

गलत शिकायत करने वालों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज कराएं : शिवसेना विधायक

By भाषा | Updated: July 2, 2021 13:57 IST

Open in App

मुंबई, दो जुलाई शिवसेना विधायक संजय गाइकवाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें उन्हें कथित तौर पर कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर कोई भी अत्याचार निवारण कानून का दुरुपयोग करता है और झूठी शिकायत दर्ज करवाता है तो दूसरे पक्ष को उस व्यक्ति के खिलाफ डकैती की शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

उन्होंने यह बयान एक व्यक्ति के घर से लौटने के बाद दिया जिसके बारे में कहा जा रहा है कि उसे महाराष्ट्र के बुल्ढाणा जिले में खमगांव के तहसील के चिटोदा अंबिकापुर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) के तहत गलत तरीके से भेजा गया।

बुल्ढाणा के विधायक को वीडियो में कहते हुए सुना गया, “आपको किसी के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए न ही खुद के साथ अन्याय होने देना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि अत्याचार निवारण कानून सुरक्षा के लिए है न कि ब्लैकमेल एवं दुरुपयोग के लिए।

विधायक ने कहा, “अगर कोई अत्याचार की झूठी शिकायत करता है तो आपको उस व्यक्ति के खिलाफ उलटा डकैती की शिकायत दर्ज करानी चाहिए। ये लोग अत्याचार की शिकायतें वापस ले लेंगे। कृषि भूमि को लेकर विवाद अत्याचार नहीं है।”

वीडियो जिसमें उन्हें भीड़ को संबोधित करते हुए देखा जा सकता है, उसमें विधायक कह रहे हैं कि समाज विरोधी तत्वों की कोई जाति या धर्म नहीं होता।

गायकवाड़ ने कहा, “ऐसे मुद्दों से निपटने के लिए युवाओं की टीम बनाएं। भविष्य में, अगर ऐसे मामले होते हैं, तो मैं 10,000 लोगों के साथ आउंगा और उन्हें सबक सिखाउंगा।”

विधायक को यह भी कहते हुए सुना गया कि उन्हें ‘मातोश्री’ (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का निजी आवास) से पीड़ित के परिवार के पास जाने के लिए संदेश मिला था।

गायकवाड़ ने हाल में यह बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था कि उनकी इच्छा है कि वह भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के ‘मुंह को कोरोना वायरस से भर दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं