लाइव न्यूज़ :

694 नए कोरोना संक्रमितों के साथ राजस्थान में आंकड़ा 63324 पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2020 19:42 IST

राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 19 लाख 30 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है

Open in App
ठळक मुद्देआज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 148 मामले भीलवाड़ा में सामने आए। राजस्थान में कोरोना से अब तक 897 मरीजों की जान जा चुकी है।

राजस्थान में जुलाई माह में शुरु हुआ 1000 से अधिक नये कोरोना पाॅजीटिव मिलने का सिलसिला लगातर जारी है। वहीं आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार प्रदेष में मिले 694 नये कोरोना पाॅजीटिव के साथ प्रदेष का आंकड़ा बढ़कर 63324 हो गया है। आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 148 मामले भीलवाड़ा में सामने आए।

वहीं, जयपुर में 122, धौलपुर में 106, कोटा में 90, चित्तौड़गढ़ में 75, भरतपुर में 69, जोधपुर में 61 और झालावाड़ में 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 10 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या प्रदेष में बढ़कर अब 897 हो गई है। सोमवार को भी प्रदेश में रिकाॅर्ड 1334 नये कोरोना मरीज मिले थे।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 19 लाख 30 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 63324 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 47965 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 897 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेष में हो चुकी है।

ऐसे में अब राजस्थान में कुल 14462 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 9405 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में हैं। वहीं प्रदेश की राजधानी जयपुर में जयपुर में 7648 (2 इटली के नागरिक), अलवर में 6118, कोटा में 3732, पाली में 3390, भरतपुर में 3324, बीकानेर में 3271, अजमेर में 3191, सीकर में 2034, उदयपुर में 1988, नागौर में 1970, बाड़मेर में 1950, धौलपुर में 1923, भीलवाड़ा में 1512, जालौर में 1298, सिरोही में 1040, झालावाड़ में 1003, राजसमंद में 939, डूंगरपुर में 813, झुंझुनूं में 796 और चूरू में 769 लोग अब तक कोरोना पाॅजीटिव मिल चुके हैं।वहीं, चित्तौड़गढ़ में 682, करौली में 492, टोंक में 484, श्रीगंगानगर में 459, दौसा में 410, बूंदी में 401 बांसवाड़ा में 387, सवाई माधोपुर में 381, बारां में 369, जैसलमेर में 306 (इनमें 14 ईरान से आए), हनुमानगढ़ में 289 और प्रतापगढ़ में 276 कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं। वहीं, बीएसएफ के 85 जवानों के साथ ही अन्य राज्यों से राजस्थान आए 189 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुकेे हैं।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 897 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सर्वाधिक 233 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 87, बीकानेर-भरतपुर में 61-61, अजमेर में 60, कोटा में 55, नागौर में 36, पाली में 34, अलवर में 23, धौलपुर -उदयपुर में 18, बाड़मेर में 15, सीकर में 13, बारां और सवाई माधोपुर में 12-12, सिरोही एवं राजसमंद में 11-11, भीलवाड़ा में 10, डूंगरपुर, जालौर और करौली में 7-7, टोंक, झुंझुनूं और चित्तौड़गढ़ में 6-6, गंगानगर में 5, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और दौसा में 4-4, चूरू में 2, बूंदी और हनुमानगढ़ में 1-1 कोरोना रोगी की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 38 मरीजों की भी अब तक मौत हो चुकी है।

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया