लाइव न्यूज़ :

महामारी से लड़ना नयी बंगाल सरकार की प्राथमिकता, रोजगार सृजन पर भी ध्यान : फिरहाद हाकिम

By भाषा | Updated: May 12, 2021 15:16 IST

Open in App

कोलकाता, 12 मई (एपी) पश्चिम बंगाल के परिवहन एवं आवास मंत्री फिरहाद हाकिम ने कहा कि कोविड-19 महामारी से निपटना नयी सरकार की प्राथमिकता है तथा साथ ही रोजगार सृजन, अवसंरचना और कृषि क्षेत्र पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी हाकिम ने कहा कि नयी सरकार चुनाव से पहले पेश किए गए राज्य के अंतरिम बजट संबंधी वादों को पूरा करने के लिए भी काम करेगी।

उन्होंने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षत्कार में कहा, ‘‘कोविड से निपटना प्राथमिकता है। इसके बाद, रोजगार के अधिक अवसर सृजित करने और नयी अवसरंचना के निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा जिनकी दीदी (ममता बनर्जी) ने पिछले बजट में घोषणा की थी।’’

हाकिम ने कहा, ‘‘कृषि क्षेत्र में राज्य की शीर्ष स्थिति को बनाए रखना भी हमारी प्राथमिकताओं में से एक होगा। मेरा मानना है कि ये मुख्य चुनौतियां हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब हम कोरोना वायरस के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें राज्य की स्वास्थ्य देखरेख प्रणाली को पटरी पर वापस लाना है। चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्रियों और बाहरी लोगों के बार-बार हुए दौरों की वजह से यह पटरी से उतर गई थी।’’

हाकिम कोलकाता नगर निगम के प्रमुख भी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम लगातार काम कर रहे हैं और मुझे विश्वास है कि हमारी सरकार आसानी से सभी मुद्दों से निपट सकेगी।’’

हाकिम ने कोलकाता की पोर्ट विधानसभा सीट से 68,302 मतों के अंतर से चुनाव जीता था।

उन्होंने कहा, ‘‘सच कहूं तो मुझे इतने बड़े अंतर से जीत की उम्मीद नहीं थी। मुझे यकीन था कि दीदी दो तिहाई बहुमत से सत्ता में आ रही हैं, लेकिन यह मेरी कल्पना से परे था।’’

हाकिम ने कहा कि वह परिवहन और आवास विभागों की नयी जिम्मेदारी को निभाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ममता बनर्जी के साथ हूं और वह मेरे जीवन का गौरव हैं। मैं दीदी के लिए अपनी जान तक दे सकता हूं। उन्होंने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसे निभाने के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग