लाइव न्यूज़ :

महामारी से लड़ना नयी बंगाल सरकार की प्राथमिकता, रोजगार सृजन पर भी ध्यान : फरहाद हकीम

By भाषा | Updated: May 12, 2021 17:57 IST

Open in App

कोलकाता, 12 मई (एपी) पश्चिम बंगाल के परिवहन एवं आवास मंत्री फरहाद हकीम ने कहा कि कोविड-19 महामारी से निपटना नयी सरकार की प्राथमिकता है तथा साथ ही रोजगार सृजन, अवसंरचना और कृषि क्षेत्र पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी हकीम ने कहा कि नयी सरकार चुनाव से पहले पेश किए गए राज्य के अंतरिम बजट संबंधी वादों को पूरा करने के लिए भी काम करेगी।

उन्होंने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षत्कार में कहा, ‘‘कोविड से निपटना प्राथमिकता है। इसके बाद, रोजगार के अधिक अवसर सृजित करने और नयी अवसरंचना के निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा जिनकी दीदी (ममता बनर्जी) ने पिछले बजट में घोषणा की थी।’’

हकीम ने कहा, ‘‘कृषि क्षेत्र में राज्य की शीर्ष स्थिति को बनाए रखना भी हमारी प्राथमिकताओं में से एक होगा। मेरा मानना है कि ये मुख्य चुनौतियां हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब हम कोरोना वायरस के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें राज्य की स्वास्थ्य देखरेख प्रणाली को पटरी पर वापस लाना है। चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्रियों और बाहरी लोगों के बार-बार हुए दौरों की वजह से यह पटरी से उतर गई थी।’’

हकीम कोलकाता नगर निगम के प्रमुख भी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम लगातार काम कर रहे हैं और मुझे विश्वास है कि हमारी सरकार आसानी से सभी मुद्दों से निपट सकेगी।’’

हकीम ने कोलकाता की पोर्ट विधानसभा सीट से 68,302 मतों के अंतर से चुनाव जीता था।

उन्होंने कहा, ‘‘सच कहूं तो मुझे इतने बड़े अंतर से जीत की उम्मीद नहीं थी। मुझे यकीन था कि दीदी दो तिहाई बहुमत से सत्ता में आ रही हैं, लेकिन यह मेरी कल्पना से परे था।’’

हकीम ने कहा कि वह परिवहन और आवास विभागों की नयी जिम्मेदारी को निभाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ममता बनर्जी के साथ हूं और वह मेरे जीवन का गौरव हैं। मैं दीदी के लिए अपनी जान तक दे सकता हूं। उन्होंने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसे निभाने के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा