लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव लड़ना मुख्यमंत्री रावत के सामने बड़ी चुनौती

By भाषा | Updated: March 14, 2021 13:29 IST

Open in App

देहरादून, 14 मार्च उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत के सामने अब एक बड़ी चुनौती छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनने को लेकर है।

हालांकि, कुमाऊं क्षेत्र में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से खाली हुई सल्ट सीट उनके लिए एक विकल्प हो सकता है, लेकिन मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों का मानना है कि वह गढ़वाल क्षेत्र से ही चुनाव लड़ना पसंद करेंगे ।

गढ़वाल और कुमाऊं में क्षेत्रीय विभाजन के मद्देनजर कुमाऊंनी और गढ़वाली नेता ज्यादातर अपने ही क्षेत्रों से चुनाव लड़ते रहे हैं ।

मुख्यमंत्री के चुनाव को लेकर अभी से कयासबाजी शुरू हो गई है और माना जा रहा है कि वह धनोल्टी, रायपुर, डोइवाला में से किसी सीट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंच सकते हैं ।

सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिल्ली बुलाए जाने की संभावनाओं के मद्देनजर देहरादून की डोइवाला सीट तीरथ सिंह रावत के एक अच्छा विकल्प हो सकती है । उत्तराखंड में पार्टी मामलों के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने पिछले दिनों संकेत दिया था कि त्रिवेंद्र सिंह रावत जैसे सांगठनिक कौशल वाले नेता की पार्टी को केंद्र में जरूरत है।

राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह अभी पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र से सांसद हैं और विधायक बनने के बाद उनकी खाली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह को लोकसभा उपचुनाव लड़ाया जा सकता है । यह स्थिति दोनों ही नेताओं के लिए मनमाफिक होगी।

हालांकि, पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के चुनाव लड़ने के बारे में पार्टी में कोई चर्चा नहीं की गई है । उन्होंने कहा कि सल्ट उपचुनाव में मुख्यमंत्री के लड़ने के बारे में भी फिलहाल कोई विचार—विमर्श नहीं हुआ है ।

सल्ट विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए फिलहाल कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। यहां से विधायक रहे जीना का निधन 12 नवंबर 2020 को हुआ था और नियमों के मुताबिक छह महीने के अंदर इस सीट पर चुनाव कराना अनिवार्य है।

चौहान ने बताया कि सल्ट सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एक समिति बनाई है जो क्षेत्र में जाकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों