लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में मारपीट: झारखंड सरकार की मदद से घर लौट रहे श्रमिक

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:57 IST

Open in App

रांची, 11 अक्टूबर झारखंड सरकार ने सोमवार को कहा कि वह राज्य के उन 16 श्रमिकों को वापस लौटने में मदद कर रही है जिनके साथ हाल में हिमाचल प्रदेश में स्थानीय श्रमिकों द्वारा कथित रूप से मारपीट की गई थी।

यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि झारखंड के खूंटी और आसपास के जिलों के 150 श्रमिकों का एक समूह हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में गया था, जहां उनमें से कुछ को पीटा गया, जिससे कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले का कारण बताए बिना वहां एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि झारखंड और हिमाचल प्रदेश के श्रमिकों के बीच कुछ विवाद था, जिसके बाद प्रवासी घर लौटना चाहते थे। उन्होंने कहा कि हालांकि, उन्हें वापस जाने की अनुमति नहीं दी गई और निर्माण कंपनी के श्रमिकों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई।

बयान में कहा गया है, ‘‘हाल में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के लंबर नामक स्थान पर झारखंड के श्रमिकों के साथ मारपीट की घटना पर राज्य सरकार ने संज्ञान लिया है।’’ इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर श्रम विभाग के तहत राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने उस कंपनी के मालिक से बातचीत की, जिसने लंबर में श्रमिकों को नियुक्त किया था।

इसमें कहा गया है, ‘‘पहले समूह में 16 श्रमिकों की वापसी के लिए ट्रेन टिकट की व्यवस्था की गई है। वे झारखंड आने के लिए रविवार (10 अक्टूबर) को ट्रेन में सवार हुए हैं। सभी मंगलवार को कोडरमा पहुंचेंगे। वहां से वे बस द्वारा अपने गृह जिला खूंटी लौट जायेंगे।’’

झारखंड के श्रमिकों पर हमले की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने कहा कि उसने कंपनी से उन्हें राहत देने को कहा है।

बयान में कहा गया है कि श्रमिकों के बैंक खातों में एक माह का वेतन और बकाया राशि भेजने की मांग को कंपनी ने स्वीकार कर लिया है।

कंपनी के मालिक के हवाले से बयान में कहा गया है कि घटना में घायल हुए श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कंपनी ने कहा कि झारखंड के श्रमिक पिछले 40 सालों से उसके लिए काम कर रहे हैं और उसे उनके साथ सहानुभूति है। बयान में कहा गया, ‘‘कंपनी इस मामले में झारखंड सरकार का सहयोग करती रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह