लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में दो समूहों के बीच मारपीट, पांच लोग घायल

By भाषा | Updated: June 12, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में दो समूहों के बीच मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार रात की है जब भजनपुरा इलाके में एक सोसाइटी में प्रवेश के लिए गेट खोलने को लेकर विपिन नाम के एक व्यक्ति की सुरक्षा गार्ड से बहस हो गयी। यह मामला उस समय और बढ़ गया जब गेट के नजदीक रहने वाला मोहम्मद यासीन (38) अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ घर के बाहर निकला और विपिन की पिटाई कर दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद भजनपुरा इलाके में ही रहने वाला विपिन अपने कुछ संबंधियों को लेकर पहुंच गया और दोनों समूहों के बीच मारपीट होने लगी, जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। विपिन दिल्ली परिवहन निगम में अनुबंधित कर्मचारी के रूप में काम करता है।

पुलिस ने इस घटना के सांप्रदायिक पहलू से इनकार करते हुए दोनों समूहों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित घटना से बचने के लिए इलाके की भाईचारा समिति के वरिष्ठ सदस्यों की एक बैठक भी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे