लाइव न्यूज़ :

पचास प्रतिशत नागरिकों का अभी तक टीकाकरण नहीं : उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: November 2, 2021 22:05 IST

Open in App

विशाखापत्तनम, दो नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश में लगभग 50 प्रतिशत नागरिकों के कोरोना वायरस-रोधी टीका न लेने पर चिंता व्यक्त करते हुए राजनेताओं और मीडिया से मंगलवार को अपील की कि वे लोगों को इस बारे में शिक्षित करें।

उपराष्ट्रपति ने यहां दामोदरम संजीवैया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में 'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘टीका लेना हर किसी का कर्तव्य है। यह एक सुरक्षा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब भी 50 प्रतिशत लोगों ने टीका नहीं लिया है।’’

नायडू ने कहा, ‘‘यह क्या है? क्या हो रहा है? ऐसा लग रहा है कि जैसे कि वे (प्रधानमंत्री) मोदी या (आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री) जगन मोहन रेड्डी के लिए टीके लगवा रहे हैं। यह केवल अनभिज्ञतावश हो रहा है, वे गुमराह हो रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि 50 फीसदी लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है, ऐसा टीके की कमी के कारण नहीं हुआ, बल्कि यह हर जगह उपलब्ध है। जो भी मांगता है, उसे मुफ्त मिलता है। इसलिए लोगों को शिक्षित किया जाना चाहिए। यह राजनेताओं और मीडिया के कर्तव्य का हिस्सा है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि मीडिया को रचनात्मक दृष्टिकोण, एकता और सामाजिक दायित्व निभाने पर ध्यान देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह