ब्रज में वसंत पंचमी से शुरू हो जाएगा पचास दिनों तक चलने वाला होली महोत्सव

By भाषा | Updated: February 15, 2021 15:54 IST2021-02-15T15:54:26+5:302021-02-15T15:54:26+5:30

Fifty days Holi Festival to begin in Vasant Panchami in Braj | ब्रज में वसंत पंचमी से शुरू हो जाएगा पचास दिनों तक चलने वाला होली महोत्सव

ब्रज में वसंत पंचमी से शुरू हो जाएगा पचास दिनों तक चलने वाला होली महोत्सव

मथुरा, 15 फरवरी राधा-कृष्ण के अनूठे प्रेम की धरती ब्रज में रंग और उमंग का त्योहार होली, वसंत पंचमी के दिन से ही शुरु हो जाएगा और यह होलिका दहन एवं ‘धुलेड़ी’ (रंगों वाली होली) के बाद करीब पचास दिनों तक चलेगा।

इस दिन वृन्दावन के ठा. शाहबिहारी मंदिर और ठा. बांकेबिहारी, मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं बरसाना के लाड़िली जू (राधारानी के) आदि मंदिरों में पहली बार होली खेली जाएगी और होली के गीतों का गायन प्रारंभ हो जाएगा। जो होलिका दहन तक चलेगा।

ठा. शाहबिहारी मंदिर को टेढ़े कमरों वाला मंदिर भी कहा जाता है और यह वर्ष में केवल दो बार ही खुलता है।

वसंत पंचमी के अवसर पर वृन्दावन के ठा. बांकेबिहारी मंदिर सहित सभी मंदिरों में ठाकुरजी को गुलाल अर्पित किए जाने के साथ ही ब्रज में होली का उल्लास शुरु हो जाएगा। इसी के साथ फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक मंदिरों में होली जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Fifty days Holi Festival to begin in Vasant Panchami in Braj

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे