लाइव न्यूज़ :

बंगाल में पांचवें चरण का चुनाव मुख्यत: शांतिपूर्ण, शाम पांच बजे तक 78.36 फीसदी मतदान : अधिकारी

By भाषा | Updated: April 17, 2021 22:47 IST

Open in App

कोलकाता, 17 अप्रैल पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के चुनाव में 45 विधानसभा सीटों पर शनिवार शाम पांच बजे तक 78.36 फीसदी मतदान हुआ।

यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने दी।

उन्होंने बताया कि जलपाईगुड़ी में सबसे अधिक 81.73 फीसदी वोट पड़े जिसके बाद पूर्वी बर्धमान में 81.72 फीसदी, नादिया में 81.57 फीसदी, उत्तर 24 परगना में 74.83 फीसदी, दार्जिलिंग में 74.31 प्रतिशत और कलिम्पोंग में 69.56 प्रतिशत मतदान हुआ।

आफताब ने कहा, ‘‘बंगाल में आज हिंसा की कुछ घटनाओं को छोड़कर चुनाव मुख्यत: शांतिपूर्ण रहा।’’

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य के छह जिलों में हुए चुनाव के दौरान एक निर्दलीय उम्मीदवार सहित करीब 123 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

आफताब ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुल गिरफ्तारियों में से 100 को एहतियात के तौर पर गिरफ्तार किया गया। चकदह विधानसभा क्षेत्र के बलियादंगा दसपारा में निर्दलीय उम्मीदवार कौशिक भौमिक को मतदान केंद्र संख्या 44, 44 ए के बाहर देशी कट्टा लेकर जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसे (कट्टा) जब्त कर लिया गया।’’

उन्होंने कहा कि शांतिपुर में एक व्यक्ति पर हमला कर उसे जख्मी करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और ग्यासपुर में एक घर में तोड़फोड़ करने के आरोप में दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया।

आफताब ने कहा कि सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से कुल 2241 शिकायतें प्राप्त हुईं।

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को हुए पांचवें चरण के चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की 853 कंपनियों को तैनात किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे