लाइव न्यूज़ :

‘फिफाट्रोल’ औषधि वायरल संक्रमण, डेंगू के इलाज में प्रभावी: बीएचयू आयुर्वेद विशेषज्ञ का दावा

By भाषा | Updated: September 26, 2021 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर देश के विभिन्न हिस्सों में डेंगू, इन्फ्लुएंजा और वायरल बुखार के मामलों में वृद्धि के बीच विशेषज्ञों ने दावा किया है कि ‘फिफाट्रोल’ जैसी औषधि प्रतिरक्षा बढ़ाने तथा इन बीमारियों के जल्दी ठीक होने में मदद कर सकती है।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के प्रोफेसर के एन द्विवेदी ने कहा कि आयुर्वेद में कुछ जड़ी-बूटियां और मिश्रण हैं जो मौसमी फ्लू और मच्छरों के कारण होने वाले संक्रमण को बढ़ने से रोक सकते हैं तथा धीरे-धीरे उन्हें खत्म कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि गुडुची, दारुहरिद्र, अपामार्ग, चिरैता, करंज, कुटकी, तुलसी, गोदंती, मृत्युंजय रस, त्रिभुवन कृति रस और संजीवनी वटी जैसी जड़ी-बूटियों से बनी और प्रतिरक्षा को मजबूत करने वाली औषधि ‘फिफाट्रोल’ को संक्रमण, फ्लू और सर्दी से निपटने में मददगार पाया गया है।

आयुर्वेद विशेषज्ञों ने एआईएमआईएल फार्मा द्वारा विकसित औषधि को डेंगू और वायरल फ्लू के रोगियों के उपचार में इस्तेमाल की सिफारिश की है और यह बहुत प्रभावी है। सूत्रों के मुताबिक, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल में डेंगू के मरीजों पर ‘फिफाट्रोल’ के परीक्षण के दौरान ब्लड प्लेटलेट काउंट काफी बढ़ा हुआ पाया गया।

प्रोफेसर द्विवेदी ने बताया कि डेंगू चार प्रकार के होते हैं। इनमें से रोगियों में सीरोटाइप-दो की मौजूदगी को गंभीर माना जाता है और यह विभिन्न राज्यों में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीरोटाइप-दो डेंगू संक्रमण में प्लेटलेट की संख्या तेजी से गिरती है और शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया अति सक्रिय हो जाती है। इस दौरान सिकोटाइन के ज्यादा बनने से शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। डेंगू का यह रूप किडनी को भी प्रभावित करता है।

द्विवेदी ने कहा, ‘‘यह औषधि (फिफाट्रोल) प्रतिरक्षा बढ़ाकर बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जी से लड़ सकती है और नाक जाम होने, गले में खराश, शरीर में दर्द और सिरदर्द से तेजी से राहत प्रदान करती है।’’

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुमानों के अनुसार, दुनिया भर में हर पांच में से एक व्यक्ति एक वर्ष में मौसमी बीमारियों के चरम के दौरान वायरल बुखार और मच्छर जनित बीमारी से संक्रमित हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है