लाइव न्यूज़ :

कूलर के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: March 24, 2021 16:36 IST

Open in App

जयपुर, 24 मार्च राजस्थान में जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह कूलर और पंखें के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी जगदीश फुलवारी ने बताया कि वीकेआई रोड नं. नौ स्थित गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल की 15 गाड़ियों ने चार-चार फेर कर आग पर लगभग 80 प्रतिशत काबू पा लिया है।

उन्होंने बताया कि गोदाम में रखे प्लास्टिक के कूलर, घास, गत्ते के कारण उठे धुंए से आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

फूलवारी ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि बनीपार्क, मानसरोवर, मालवीय नगर और घाटगेट फायर स्टेशन से दमकल की करीब 15 गाड़ियों को बुलाया गया और प्रत्येक गाड़ी ने चार फेरे कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

विश्वकर्मा औद्योगिक थाने के अध्यक्ष मांगीलाल बिश्नोई ने बताया कि पोलर कंपनी के सी एडं एफ गोदाम में सभी प्रकार के होम एप्लायंसेज (घरेलू उपकरण) रखे हुए थे।

उन्होंने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन गोदाम में रखा माल जलकर खाक हो गया है।

बिश्नोई ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन