लाइव न्यूज़ :

बारातियों की कार और ट्रक में भीषण टक्कर, दो भाइयों समेत एक ही गांव के पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 13, 2021 10:28 IST

Open in App

जौनपुर (उप्र) 13 जुलाई। जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बारातियों को ले जा रही एक कार और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो सगे भाइयों समेत एक ही गांव के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में घायल एक किशोर की हालत नाजुक है और उसे ट्रामा सेंटर भेजा गया हैं। पुलिस ने बताया कि टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसे काटकर शवों को निकाला गया।

हादसे की जानकारी पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। जिलाधिकारी ने बताया कि सिकरारा थाना क्षेत्र के बाकी गाँव से एक बारात सोमवार को चंदौली जनपद गई थी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को बारात वापस आ रही थी तभी सुबह लगभग छह बजे जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन मकरा बाईपास के पास बारातियों की एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में दो सगे भाइयों समेत एक ही गांव के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर की हालत नाजुक है।

पुलिस के अनुसार हादसे में ननकऊ सिंह (45), हौसला प्रसाद (54), अनुग्रह प्रताप सिंह (17) पुत्र विवेक सिंह, छोटू सिंह (17) पुत्र सुशील सिंह, प्रभु देव (14) पुत्र विवेक सिंह की मौत हो गई। जबकि राजवीर सिंह (18) बुरी तरह घायल हो गए है।

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कटवाकर शवों को उससे निकलवाया। वहीं, हादसे में घायल एक घायल किशोर को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां