लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: गांधी और गोडसे को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी नोकझोंक

By भाषा | Updated: August 4, 2019 06:56 IST

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर ओडिशा विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस और भाजपा के बीच शनिवार को लगातार दूसरे दिन तीखी नोकझोंक हुई।

Open in App

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर ओडिशा विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस और भाजपा के बीच शनिवार को लगातार दूसरे दिन तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने लगातार दूसरे दिन इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने भाजपा सदस्यों से पूछा कि क्या वे नाथूराम गोडसे की ‘‘पूजा’’ करने वाले लोगों की निंदा कर सकते हैं।

उन्होंने भगवा पार्टी के सदस्यों से पूछा, ‘‘कांग्रेस को ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाने में कोई संकोच नहीं है। मैं इस सदन में यह नारा लगा रहा हूं। लेकिन क्या भाजपा के मेरे मित्र नाथूराम गोडसे की पूजा करने वाले लोगों की निंदा कर सकते हैं।?’’

मिश्रा ने शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर सवाल उठाया था। राज्य विधानसभा में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष प्रदीप्त कुमार नाइक ने अपने जवाब में कहा था, ‘‘हम राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं करते हैं, हर कोई इसका सम्मान करता है ... मैं अपने घर में तिरंगा नहीं फहराता हूं तो क्या इसका मतलब यह है कि मैं राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करता हूं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस वंदे मातरम नहीं कहती। भारत माता की पूजा करने में क्या गलत है? जो लोग संविधान का सम्मान नहीं करते, उन्हें भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है।’’

ओडिशा विधानसभा में भाजपा के उप नेता बी सी सेठी ने कहा, ‘‘मुझे समझ नहीं आता कि बोलंगीर से सदस्य (मिश्रा) गांधी और गोडसे के मुद्दे को बार-बार क्यों उठाते रहते हैं। ये ओडिशा से संबंधित नहीं हैं। हमारे पास सूखे और बेरोजगारी जैसे कई मुद्दे हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि गांधी आरएसएस के खिलाफ नहीं थे और इसे पसंद करते थे क्योंकि अस्पृश्यता इसके लिए कोई मुद्दा नहीं था। सेठी ने दावा किया कि यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की भी संगठन के बारे में कोई प्रतिकूल राय नहीं थी। उन्होंने कहा कि एक ‘‘विशेष राजनीतिक दल’’ के कुछ नेताओं के विरोध के बावजूद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आरएसएस मुख्यालय गये थे। प्रणब मुखर्जी ने पिछले साल जून में आरएसएस मुख्यालय का दौरा किया था। 

टॅग्स :ओड़िसामहात्मा गाँधीनाथूराम गोडसेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया