लाइव न्यूज़ :

मंगेतर के प्रेमी ने की थी युवक की हत्या, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 29, 2021 19:15 IST

Open in App

हापुड़ (उत्तर प्रदेश), 29 नवंबर जनपद की बाबूगढ़ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सिमरौली गांव में इसी सप्ताह हुई एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस का खोखा, बाइक और मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष और रॉबिन के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में 26 नवंबर को युवक आकाश का शव बछलौता बाईपास पर एक खेत से बरामद हुआ था।

अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने बताया कि थाना बीबीनगर निवासी एक लड़की की शादी आकाश से तय हुई थी। इसी गुस्से में लड़की के प्रेमी मनीष ऊर्फ मिंटू ने अपने दोस्त रॉबिन के साथ मिलकर आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को बछलौता बाईपास पर खेत में फेंक कर फरार हो गए थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र