लाइव न्यूज़ :

कोविड महामारी से कम बच्चे गंभीर रूप से प्रभावित हुए : डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक

By भाषा | Updated: September 24, 2021 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने शुक्रवार को कहा कि कोविड​​​​-19 महामारी से बच्चे गंभीर रूप से कम प्रभावित हुए हैं और उनके रोग से उबरने की संभावना बहुत अच्छी है।

उन्होंने हालांकि कहा कि संभव है कि सार्स-सीओवी2 वायरस गायब नहीं हो लेकिन पिछले दो वर्षों में इसका जो प्रभाव रहा है, वह नहीं होने वाला है। उन्होंने 'महामारी के बाद प्राथमिकताएं' विषय पर आयोजित एक डिजिटल सत्र में कहा कि लोग बच्चों के अतिसंवेदनशील होने की बात इसलिए करते हैं क्योंकि आज ज्यादातर देशों में टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 18 साल से अधिक उम्र के लोगों और बुजुर्गों पर जोर दिया जा रहा है, क्योंकि वे सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं।

स्वामीनाथन ने एक सवाल के जवाब में कहा, "जब आप ऐसा करते हैं, तो आपके पास कम उम्र के लोग बच जाते हैं, जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है। और, इसलिए, जब आपके समुदाय में वायरस फैल रहा होता है, तो वे लोग अतिसंवेदनशील वर्ग वाले होते हैं।"

कई देशों में यह देखा गया है कि बुजुर्गों को टीका लगाने से युवाओं में संक्रमण बढ़ जाता है। उन्होंने कहा, "मैं आपको आश्वस्त करती हूं कि कुल मिलाकर इस महामारी से बच्चे गंभीर रूप से कम प्रभावित हुए हैं। ऐसा नहीं है कि वे संक्रमित नहीं होते हैं। वे भी वयस्कों की तरह संक्रमित होते हैं लेकिन वे गंभीर रूप से बीमार नहीं होते हैं। स्पष्ट रूप से, यह उम्र के साथ गंभीरता का सहसंबंध है।’’

उन्होंने कहा, "अगर वे (बच्चे) संक्रमित हो भी जाते हैं, तो संभावना है कि वे अच्छी तरह से स्वस्थ हो जाएं।" भारत में वायरस के खिलाफ बच्चों के टीकाकरण के संबंध में उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए टीके होंगे। औषधि नियामक ने जाइडस कैडिला को 12 साल से अधिक उम्र के किशोरों के अलावा 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए मंजूरी दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे