लाइव न्यूज़ :

कुछ ही राज्य प्रदूषण प्राधिकरण पर्यावरणीय सूचना सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करा रहे हैं:सीएसई

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त सेंटर फॉर साइंस ऐंड इन्वाइरन्मेंट (सीएसई) द्वारा किये गये एक विश्लेषण के मुताबिक सिर्फ कुछ ही राज्य प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण पर्याप्त रूप में पर्यावरणीय एवं शासन सूचना सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करा रहे हैं।

‘पारदर्शिता सूचकांक: सार्वजनिक खुलासे पर प्रदूषण नियंत्रिण बोर्डों की रेटिंग’’शीर्षक वाले अध्ययन में 29 राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और देश भर की छह प्रदूषण नियंत्रण समितियों द्वारा आंकड़ों के खुलासे के कार्य का आंकलन किया गया है।

सीएसई की औद्योगिक प्रदूषण इकाई के कार्यक्रम निदेशक निवित कुमार यादव ने कहा, ‘‘वायु अधिनियम की धारा 17 (सी) और जल अधिनियम के तहत एक प्रावधान वायु एवं जल प्रदूषण के बारे में सूचना एकत्र करना और उनका प्रसार करना तथा इसकी (प्रदूषण की) रोकथाम व नियंत्रण करना है। लेकिन यह कभी-कभार किया जाता है।’’

अध्ययन की लेखिका श्रेया वर्मा के मुताबिक सीएसई ने दो स्रोतों से आंकड़े एकत्र किये---राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों/प्रदूषण नियंत्रण समितियों की वेबसाइटों से तथा उनकी वार्षिक रिपोर्ट से।

अध्ययन के तहत पिछले चार-पांच वर्षों (2016-2021) के दौरान इन बोर्डों या समितियों द्वारा साझा की गई सूचना का मूल्यांकन किया गया और 25 संकेतकों का उपयोग किया गया, जो साझा की गई सूचना के प्रकार एवं मात्रा का व्यापक आकलन उपलब्ध कराते हैं।

हरित थिंक टैंक ने कहा कि सिर्फ 12 राज्यों ने अपनी वेबसाइटों पर नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट साझा की। गुजरात, मध्य प्रदेश, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल ने 2019-20 की वार्षिक रिपोर्ट साझा की है। छत्तीसगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु ने 2018-19 की वार्षिक रिपोर्ट साझा की है।

अध्ययन के मुताबिक सिर्फ पांच बोर्डों--दिल्ली, गोवा, हरियाणा, त्रिपुरा और उत्तराखंड--ने अपनी बोर्ड बैठकों का विवरण वेबसाइटों पर साझा किया है। जबकि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक प्रति तीन महीने में कम से कम एक बार करना अनिवार्य है।

सीएसई के विश्लेषण में खुलासा हुआ है कि मौजूदा प्रदूषण स्तर का संकेत देने वाले आंकड़े गायब हैं।

अध्ययन में कहा गया है कि ज्यादातर बोर्ड ने अपर्याप्त आंकड़े प्रदर्शित किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल