लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के कुछ मंत्री आक्सीजन, रेमडेसिविर की आपूर्ति अपने जिलों में कर रहे हैं: फडणवीस

By भाषा | Updated: May 1, 2021 20:00 IST

Open in App

मुंबई, एक मई भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार के कुछ प्रमुख मंत्री अन्य क्षेत्रों की कीमत पर मेडिकल ऑक्सीजन और रेमेडिसविर की आपूर्ति अपने संबंधित जिलों में कर रहे हैं।

फडणवीस ने पालघर जिले में एक कोविड देखभाल केंद्र का उद्घाटन के मौके पर कहा कि केंद्र सरकार ने अन्य राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र को तरल ऑक्सीजन के साथ-साथ रेमडेसिविर का एक बड़ा हिस्सा आवंटित किया है, जिसकी कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए काफी मांग है।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को 1,800 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन आवंटित की है, जबकि रेमडेसिविर का कोटा भी 40,000 शीशी प्रतिदिन तक बढ़ाया है। इसका मतलब है, राज्य में अब ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की पर्याप्त आपूर्ति है।’’

विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘हालांकि कुछ शक्तिशाली मंत्री वितरण के दौरान चिकित्सा और रेमडेसिविर की आपूर्ति अपने गृह जिलों में कर रहे हैं।’’

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री कहा कि कोई भी मंत्री पूरे राज्य का होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रियों को अपने जिलों का ध्यान रखना चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अन्य क्षेत्रों के लोग इन आवश्यक आपूर्ति से वंचित हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो