लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के लिए त्योहारी मौसम, लापरवाही जिम्मेदार :केंद्र

By भाषा | Updated: November 2, 2020 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर केंद्र सरकार ने सोमवार को दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के लिए त्योहारी मौसम, लोगों की ज्यादा आवाजाही और कोविड व्यवहार से जुड़ी सावधानियों में लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही उसने कहा कि संवेदनशील जोन में नमूनों के जांच की संख्या में वृद्धि के प्रयास किए जाएंगे।

सरकार ने मेट्रो यात्रा के दौरान कोविड-19 संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पूरी सावधानी से अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की गई।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, '' दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में हालिया बढ़ोतरी का कारण त्योहारी मौसम में लोगों की ज्यादा आवाजाही और कोविड व्यवहार से जुड़ी बुनियादी सावधानियों में लापरवाही बरतना है।''

मंत्रालय ने कहा कि अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता की स्थिति सहज है क्योंकि कोविड-19 समर्पित 15,789 बिस्तरों में से 57 प्रतिशत खाली हैं।

वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों और उपचाराधीन मरीजों की संख्या में वृद्धि के बीच प्रशासन परीक्षण, संपर्कों का पता लगाने और उपचार पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

बयान के मुताबिक, बैठक के दौरान दिल्ली में कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर रणनीति बनाए जाने को लेकर भी चर्चा की गई और इस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों के अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान खासतौर पर त्योहारी मौसम और तापमान में कमी आने के कारण बढते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 की रोकथाम को लेकर चर्चा की गई।

इसके मुताबिक, बैठक में निर्णय लिया गया कि रेस्तरां, बाजारों, सलून जैसी संवेदनशील जगहों पर लक्षित आरटी-पीसीआर जांच जैसे प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

साथ ही वेंटिलेटर, बिस्तरों और आईसीयू समेत अन्य चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता में वृद्धि करने का भी फैसला लिया गया।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं